जौनपुर 26 जून 2020 अक्षय मेल समाचार
उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने बताया है कि वर्ष 2020-21 में अनुसूचित जाति /जनजाति के व्यक्तियों को स्वरोजगार युक्त बनाये जाने हेतु सामूहिक प्रशिक्षण दिया जाना है। इस योजना के अन्तर्गत 04 माह एक सत्र (45-45 अभ्यर्थी) प्रथम बैच एवं द्वितीय बैंक का प्रशिक्षण दिया जायेगा ,जिसमें एक माह का सैद्धान्तिक एवं तीन माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण होगा। अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान रू0 1250.00 प्रतिमाह अभ्यर्थियों को मानदेय के रूप में दिया जायेगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दिनांक 30 जून 2020 को समय 11.00 बजे ,जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, जौनपुर में किया जायेगा।

0 टिप्पणियाँ