पैदल गस्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने एक बुजुर्ग महिला को उसके सम्बन्धियों के घर पहुंँचाया

दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य

सुलतानपुर-पुलिस अधीक्षक द्वारा नोबल कोरोना वायरस(कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु लॉकडाउन के दौरान जनपद में पैदल गस्त कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया व  लाउडहेलर के माध्यम से सभी नगर वासियों से अपील की गयी कि मात्र आवश्यक कार्य हेतु ही अपने घरों से बाहर निकले व कार्य पूर्ण हो जाने पर तत्काल अपने घर वापस चले जाये। कही पर भी भीड़ न लगाये।लोगो से सोशल डिस्टेन्स बना कर रखे। अपने घर पर ही रहकर विशेषकर छोटे बच्चों किशोर एवं वरिष्ठ नागरिक गण व अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें। बार-बार अपने हाथों को साबुन से धुलते रहे।देश में महामारी की स्थिति में जनपद में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 03 व्यक्तियों के खिलाफ जनपद की पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए FIR पंजीकृत करने की तैयारी की जा रही है।पैदल गस्त के दौरान एक बुजुर्ग महिला को पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार उसके सम्बन्धियों के घर सकुशल पहुचाया गया।

0 टिप्पणियाँ