रोहित मिश्रा को मिली शासन से पदोन्नति बने आईपीएस।एडीजी एवं आईजी ने रोहित मिश्रा के कंधे पर बैज लगाकर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामना ।

रोहित मिश्रा को मिली शासन से पदोन्नति 
बने आईपीएस।

एडीजी एवं आईजी ने रोहित मिश्रा के कंधे पर बैज लगाकर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामना । 
अमेठी । बुलंदशहर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत जनता के न्याय प्रिय लोकप्रिय अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा को शासन ने पदोन्नति देते हुए आईपीएस बनाया है रोहित मिश्रा के पीपीएस से आईपीएस बनने पर अपर पुलिस महानिदेशक जोन मेरठ डीके ठाकुर एवं पुलिस महानिरीक्षक रेंज मेरठ नीचकेत झा के द्वारा साहसी ईमानदार संवेदनशील जनता के लोकप्रिय न्याय प्रिय पुलिस अधिकारी रोहित मिश्रा के कंधों पर बैच लगाते वक्त श्री मिश्रा का चेहरा बुलंदियों से खिल गया श्री मिश्रा को दोनों वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने उज्जवल भविष्य की कामना की श्री मिश्रा लगभग 25 साल पुलिस अधिकारी की सेवा में तमाम उपलब्धियां हासिल की तमाम बड़े-बड़े अपराधों का खुलासा किया तमाम गंभीर मामलों को भी आपसी सुलह समझौता के आधार पर निपटने वाले न्याय प्रिय पीसीएस अफसर रहे  श्री मिश्रा तमाम जिलों में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में रहकर जनता का दिल जीत चुके हैं रोहित मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक कानपुर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी लखनऊ अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत अपर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ वर्तमान में बुलंदशहर जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं श्री मिश्रा लखनऊ प्रतापगढ़ में तमाम बड़े-बड़े माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करके चर्चा में रहे श्री मिश्र जनता के न्याय के लिए सदैव गंभीर रहते हैं आज उनकी पहचान उनके कार्यों से होती है

0 टिप्पणियाँ