25 जून 2020 को प्रथम त्रैमासिक सड़क सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन कार्यालय सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी जौनपुर परिसर में कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत सोशल डिस्टेसिंग एवं स्वच्छता के मानकों का अनुपालन करते हुए कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में चालकों/परिचालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया एवं कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत चालकों एवं परिचालकों के मध्य मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण किया गया। उक्त कार्यशाला में, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) एस0पी0 सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) यू0बी0 सिंह,, यात्री/मालकर अधिकारी श्रीमती स्मिता वर्मा, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोेक कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। जागरूकता कार्यक्रमें में लिफलेट, पम्पलेट एवं फोल्डर वितरित कराये गये। इस दौरान जनसामान्य से सड़क सुरक्षा/यातायात नियम के पालन हेतु अनुरोध किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में कार्यालय के कनिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के साथ समस्त कर्मचारी एवं प्रवर्तन सिपाही मौजूद रहे

0 टिप्पणियाँ