प्रथम त्रैमासिक सड़क सुरक्षा सप्ताह के पांचवे दिन रोडवेज परिसर में कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत सोशल डिस्टेसिंग एवं स्वच्छता के मानकों का अनुपालन करते हुए कार्यशाला का आयोजन किया गया

जौनपुर  26 जून 2020 अक्षय मेल समाचार 

          प्रथम त्रैमासिक सड़क सुरक्षा सप्ताह के पांचवे दिन रोडवेज परिसर में कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत सोशल डिस्टेसिंग एवं स्वच्छता के मानकों का अनुपालन करते हुए कार्यशाला का आयोजन किया गया। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), जौनपुर यू0बी0 सिंह द्वारा वाहन चालको से अपील किया गया कि वे सड़क सुरक्षा के नियमों का अक्षरशः पालन करें, और स्वच्छता का विशेष ध्यान दें। क्षेत्रीय प्रबन्धक, उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम वाराणसी एस0के0 राय द्वारा चालको/परिचालको से अनुरोध किये कि वाहन चलाते समय यात्रियों के साथ अच्छा बर्ताव करें एवं सड़क सुरक्षा के नियम का पालन अवश्य करें। कार्यशाला में चालकों/परिचालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया एवं कोविड-19 वैश्विक महामारी के दृष्टिगत चालकों एवं परिचालकों के मध्य मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण किया गया। उक्त कार्यशाला में एस0पी0 सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) जौनपुर, ए0आर0एम0 वी0के0 श्रीवास्तव, टी0एस0आई0 चन्दन कुमार राय, अशोेक कुमार श्रीवास्तव, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) जौनपुर तथा लायंस क्लब के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। जागरूकता कार्यक्रमें में लिफलेट, पम्पलेट एवं फोल्डर वितरित कराये गये। इस दौरान जनसामान्य से सड़क सुरक्षाध्यातायात नियम के पालन हेतु अनुरोध किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में कार्यालय के कनिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के साथ समस्त कर्मचारी, प्रवर्तन सिपाही एवं टैªफिक सिपाही मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ