वन महोत्सव के अन्तर्गत वन विभाग द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।जनसामान्य से "एक पेड़ मां के नाम" लगाने की अपील की गई।

वन महोत्सव के अन्तर्गत वन विभाग द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

जनसामान्य से "एक पेड़ मां के नाम" लगाने की अपील की गई।
अक्षय मेल समाचार।
अमेठी। बुधवार को एडवान्स इन्डियन जूनियर हाईस्कूल मोहनगंज तिलोई में वन महोत्सव के अवसर पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, बीरेन्द्र तिवारी अध्यक्ष प्रधान संघ अमेठी, अभिमन्यु वर्मा प्रधान संग्रामपुर, जीतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव प्रथानाचार्य एडवान्स इन्डियन जूनियर हाईस्कूल मोहन गंज व छात्र-छात्राएं, मुहम्मद ज़हीर मिर्ज़ा क्षेत्रीय वनाधिकारी तिलोई, सचिन गौतम उप क्षेत्रीय वनाधिकारी तिलोई व रेन्ज स्टाफ उपस्थित रहा। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख द्वारा "एक पेड़ मॉ के नाम " महोगनी का पेड़ लगाया गया तथा वीरेन्द्र तिवारी द्वारा एक पेड़ पाकड़, क्षेत्रीय वनाधिकारी द्वारा जामुन के पेड़ को लगाया गया तथा शेष उपस्थिति लोगों द्वारा भी एक-एक पौधा रोपण किया गया। प्रमुख जी द्वारा पुरस्कार वितरण किया। क्षेत्रीय वनाधिकारी द्वारा सभी से आग्रह किया कि सभी जन एक पेड मॉ के नाम अवश्य लगाये तथा अधिक से अधिक वृक्षा रोपण कर पेड़ लगाओ पेड़ बचाव महाभियान 2024 को सफल बनाये।

0 टिप्पणियाँ