रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर- जनपद से 06 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए। जनपद में तैनात रहे इन पुलिसकर्मियों के सम्मान में पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर शिव हरी मीणा द्वारा अधिवर्षता आयु पूरी करने के उपरान्त सेवानिवृत्ति होने वाले पुलिसकर्मियों को पूरे सम्मान के साथ फूल माला पहनाकर तथा शॉल, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर भावपूर्ण विदाई दी गयी। एसपी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्बोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु की कामना की। समारोह में उपस्थित अन्य अधिकारीगणों द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस विभाग में अपने सेवाकाल के दौरान किए गये कार्यों की सराहना की गई।
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के नाम-
1-उ0नि0 श्री इलियास अहमद
2- उ0नि0 श्री विध्याचल प्रसाद
3-उ0नि0 श्री ओ0पी0 त्रिपाठी
4-मुख्य आरक्षी श्री राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय
5-मुख्य आरक्षी श्री रामायण दास
6- मु0आ0 चालक अच्छेलाल यादव
0 टिप्पणियाँ