दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट - शिव प्रसाद मौर्य
सुलतानपुर। तीन दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर आई पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने आज अपने दौरे के दूसरे दिन दोस्तपुर, मोतीगरपुर व जयसिंहपुर विकासखंड क्षेत्र में जनता दर्शन के माध्यम से जन समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण किया, श्रीमती गांधी ने दोस्तपुर व मोतिगरपुर के बड़ौनाडीह में धान क्रय केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर दोस्त पुर क्रय केंद्र के प्रभारी प्रवीण सिंह को कड़ी फटकार भी लगाई, श्रीमती गांधी ने उन्हें चेतावनी दी कि किसानों के साथ यह दुर्व्यवहार किया गया तो उनके विरुद्ध जेल भेजने की विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।लंभुआ विधानसभा के गोपाल रायपुर गांव के फरियादी सर्वेश तिवारी ने सांसद से शिकायत की कि एसडीएम लंभुआ के पेशकार ने स्थगन आदेश देने के लिए 9000 रूपये लिये है जिसपर सांसद ने सीधे पेशकार से तुरन्त 9 हजार रूपये वापस करने को कहा ।सर्वेश तिवारी ने बताया कि सांसद की बात होने के बाद पेशकार ने उन्हें 9 हजार रूपये वापस कर दिये है। सांसद ने गन्ना किसानों की परेशानी को देखते हुए मिझौरा चीनी मिल द्वारा तिंदौली व हालापुर गन्ना तौल केन्द्र पर किसानों का केवल 45-50 कुन्तल की जगह 30 कुन्तल गन्ना तौल किये जाने पर चीनी मिल के महा प्रबन्धक से दूरभाष पर वार्ता की और किसानों की समस्या को तत्काल निपटाने का निर्देश दिये।
सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि सांसद मेनका संजय गाँधी ने दियरा में जनता दर्शन के दौरान आज पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसान बिना सोचे समझे बड़े आंदोलन में उतर आए हैं,यह विपक्षी दलों की राजनीति का हिस्सा है। कोरोना वैक्सीन के संबंध में श्रीमती गांधी ने कहा कि वैक्सीन हर जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी।उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी की स्थापना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बयानों पर श्रीमती गांधी ने कहा कि लोकतंत्र में किसी को कहीं जाने से रोका नहीं जा सकता। श्रीमती गांधी ने धान क्रय केंद्र के निरीक्षण के संबंध में बताया कि किसानों से शिकायतें मिल रही थी कि उनके धान की गुणवत्ता पर सवाल उठाकर व अन्य कारणों क्रय केंद्रों में धान खरीद पर क्रय केंद्र प्रभारी मनमानी कर रहे हैं, दोस्तपुर धान क्रय केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी को सख्त हिदायत देते हुए अपना आचरण सुधारने की बात श्रीमती गांधी ने की है।
श्रीमती गांधी ने कहा कि किसानों की खुशहाली हमारी प्राथमिकताओं में है।यदि क्रय केंद्र से कोई भी किसान धान विक्रय किए बिना लौटा तो केंद्र प्रभारी को जेल तक जाना पड़ सकता है। श्रीमती गांधी ने कहा कि नगर क्षेत्र में मार्ग चौड़ीकरण की गति कोरोना लाॅकडाउन के कारण धीमी है, मैने अधिकारियों से बात की है जल्द ही काम में तेजी लायी जायेगी। स्वास्थ्य केंद्रों में डॉ नहीं बैठ रहे हैं जिसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं अगले दौरे में दिशा बैठक के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
ग्राम मैरीरंजीत में नरेगा की मजदूर सुनीता ,गोपी, ममता, मलराज ने सांसद मेनका संजय गांधी से मजदूरी व आवास न मिलने की शिकायत की। सांसद श्रीमती गांधी ने जब खंड विकास अधिकारी से पूछा तो वह उस महिला मजदूर को मजदूरी दिलाने का आश्वासन दिया है, बीटीसी के छात्र महफूज आलम ने सांसद से छात्रवृत्ति न दिए जाने की शिकायत की तो उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी से बात कर उन्हें छात्रवृत्ति देने के निर्देश दिए जिसके बाद छात्र महफूज आलम ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया है। ग्रामीण क्षेत्र में लघु इकाई के माध्यम से रोजगार का माध्यम बने धर्मदेव शुक्ला अपने दूसरे प्रोजेक्ट के लिए अपनी भूमिका 143 कराना चाहते हैं जिसके लिए जिलाधिकारी उद्योग बंधु की बैठक में निर्देश भी दे चुके हैं उसके बावजूद भी एसडीएम के द्वारा बाधा पैदा की जा रही है फरियादी धर्म देव शुक्ला ने संसद के समक्ष यह भी बताया कि उनके कार्यालय के माध्यम से उनसे ₹100000 की सुविधा शुल्क की मांग की जा रही थी। जिसके न देने के कारण उनका काम रुका हुआ है, सांसद मेनका संजय गांधी ने एसडीएम जयसिंहपुर से बात कर मामले का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। श्रीमती गांधी ने आज ग्राम रोहणी खोजगीपुर के श्रीकांत वर्मा, ग्राम पठखौली, मोतिगरपुर के चन्द्रमणि पांडे, ग्राम कुर्मी विजौली के रामतीरथ वर्मा के घर जाकर शोकसंवेदना प्रकट की।
फरियादी हरिशंकर शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक न होने की बात कही तो सांसद ने सीएमओ से बात कर स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। सांसद के समक्ष आयुष्मान के फरियादी अवनीश सिंह ने शिकायत कि उनके पिताजी वर्षों से बीमार हैं पात्र होने के बावजूद भी उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सका है सांसद ने उनका आयुष्मान कार्ड बनवाने का आश्वासन दिया है।सांसद मेनका संजय गांधी के दौरे के दौरान प्रतिनिधि रणजीत कुमार, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, शशिकान्त पांडे, भाजपा नेता संदीप सिंह, दोस्तपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रात्येश सिंह बंटी एव जयबाबू उपाध्याय, विजय सिंह रघुवंशी, बाबी सिंह, बृजेश वर्मा,अजय विक्रम सिंह चन्द्रप्रताप सिंह, संतोंष दूबे, विनोद सिंह, डाॅ आरके विश्वास,चन्द्रप्रताप सिंह, अंकित मिश्रा, शेष कुमार सिंह, मोहित सिंह आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ