समस्यो का निस्तारण जिम्मेदार अधिकारी त्वरित करे - प्रीति तिवारी।

समस्यो का निस्तारण जिम्मेदार अधिकारी त्वरित करे एस डी एम मुसाफिरखाना।
अक्षय मेल समाचार।
मुसाफिरखाना अमेठी। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार समाज के सबसे अखिरी पायदान के व्यक्ति को त्वरित न्याय दिलाना हम सब का कर्तव्य है ये बाते उपजिलाधिकारी प्रीती तिवारी ने भाले सुल्तान शहीद स्मारक परिसर पर चौपाल के दौरान कही।

चौपाल के दौरान लगभग आठ  प्रर्थना पत्र आये जिनमे से एक का मौके पर निस्तारण किया गया वही गाजनपुर दुवारिया निवासी किसोरा देवी द्वारा मकान निर्माण करते समय पडोसी द्वारा रोके जाने की शिकायत को लेकर उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना ने मौके पर जाकर स्थालिय निरीक्षण कर  निस्तारण किया इस सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी प्रीती तिवारी ने बताया कि चौपाल के दौरान आये प्रर्थना पत्रो मे राजस्व व पुलिस को संयुक्त टीम बनाकर जल्द से जल्द निस्तारण कराने के कहा गया।

0 टिप्पणियाँ