रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य
दैनिक अक्षय मेल
सुलतानपुर 31 दिसम्बर/ जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के दिशा निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी हितेंद्र शेखर के नेतृत्व में नववर्ष के दृष्टिगत जनपद में चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान बुधवार को आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा थाना-गोसाईगंज अन्तर्गत, ग्राम टाटिया नगर व फत्तेपुरसंगत एवं थाना-कादीपुर अन्तर्गत ग्राम- आलापुर गोकुलनगर तथा थाना कोतवाली नगर अन्तर्गत ग्राम वल्लीपुर में दबिश दी गयी।उन्होंने बताया कि दबिश के दौरान कुल 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर लगभग 03 कुन्तल लहन महुआ को मौके पर नष्ट किया गया।मौके पर अवैध शराब की बिक्री करते हुये 05 लोगो को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में
जेल भेजा गया।
0 टिप्पणियाँ