अज्ञात कारणों से हुई युवक कि हत्या-मौके पर पहुंचे निरिक्षण करने कप्तान जल्द होगी हत्यारों कि गिरफ्तारी।

दैनिक अक्षयमेल समाचार

रिपोर्ट- शिव प्रसाद मौर्य

सुल्तानपुर-थाना गोसाईगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम- जासा पारा पूरब पट्टी में राजेश पुत्र अमीरे उम्र- 30 वर्ष को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है।सुलतानपुर पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया प्रथम दृष्टया घर वालों ने रंजिश में मारा हुआ प्रतीत होता है।डाँगस्क्वाय़ड व फोरेन्सिक टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर लिया गया है।पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटनास्थल से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुआ है।शीघ्र ही बहुत जल्द अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था कायम है।

0 टिप्पणियाँ