दैनिक अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट-शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर-गोमती मित्र मंडल ने जो सिलसिला प्रवासी श्रमिकों के भोजन वितरण का शुरू किया था वह पहले से ही तय था कि तब तक जारी रहेगा जब तक श्रमिक स्पेशल ट्रेन से श्रमिक भाइयों का आना जारी रहेगा और गोमती मित्र अभी तक अपने वायदे पर कायम हैं,उसी कड़ी में गुरुवार सायंकाल रेलवे स्टेशन पर लंच पैकेट का वितरण किया गया, मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी ने बताया कि भोजन वितरण के वक्त सामाजिक भौतिक दूरी का पूरा निर्वहन करने का प्रयास भी किया जाता है साथ ही श्रमिक भाईयों को कोरोना से बचाव के तरीके भी बताये जाते हैं,, उपस्थित लोगों में रूद्र प्रताप सिंह मदन,वी.के.सिंह (अधि.),अजय प्रताप सिंह, राम क्विंचल मौर्या,राजेश पाठक,राजेंद्र शर्मा,दाऊजी,अजय वर्मा,अभिषेक,सनी नारायण,अनुज,सतीश,संतोष, रवि,संदीप,श्याम,वासु,अभय आदि रहे।।
0 टिप्पणियाँ