गांवों को सील करने की प्रक्रिया जोरों से चल रही है बल्लियों से बैरियर बनाकर आवागमन बन्द कर दिया गया

दैनिक अक्षय मेल समाचार
       शिव प्रसाद मौर्य

सुल्तानपुर-कोरोना वायरस से बचाव करने के लिए गांवों को सील करने की प्रक्रिया जोरों से चल रही है।बल्लियों के बैरियर बांधकर बाहरी लोगों का आवागमन बन्द किया गया। खबर सुल्तानपुर से जहां कोरोना महामारी से लोगों के बचाव के लिए अब गांवों को सील करने की प्रक्रिया जोरों से चल रही है।बल्लियों के बैरियर बनांकर गांव को सील किया जा रहा है ताकि बाहरी लोग  गांव में प्रवेश न करें। बाहर से जो आएगा उसे स्कूलों में कोरेन टाइन किया जाएगा।कम्प्लीट लॉक डाउन का पालन कराने के लिए शुक्रवार को डीएम ने यह निर्देश दिया था उसके बाद से  तैयारियां चल रही है आज ये विशेष रूप से गांव में बल्लियों का बैरियर दिखने लगा है।
दूबेपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम-अफलेपुर,बहादुरपुर गांव के प्रधान ने अपने-अपने गांव को चारों तरफ से बल्लियों से बैरियर बना कर गांव को पुरी तरह सील कर दियें कि गांव के अंदर कोई बाहरी लोग प्रवेश न कर सकें और हमारे गांव का कोई ब्यक्ति दूसरे गांव में न जा सके।जब अफलेपुर गांव के प्रधान मसूद अहमद से जानकारी किया गया तो प्रधान ने बताया कि जिलाधिकारी महोदया का निर्देश हुआ तो हम अपने गाँव को बैरियर बांधकर पुरी तरह से लॉक कर दिया।

0 टिप्पणियाँ