खपराड़ीह स्टेट कुँवर आनंद सिंह के छोटे अनुज जय सिंह की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत क्षेत्र में शोक की लहर
खपराडीह स्टेट जनपद अयोध्या के तालुकेदार कुंवर आनंद प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के छोटे अनुज कुंवर जय सिंह 58 वर्ष का दिल्ली स्थित एम्स हॉस्पिटल में गुरुवार की भोर में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को उनके बड़े भ्राता लेकर पैतृक निवास खपराडीह के लिए चल दिए हैं। उनका अंतिम दाह संस्कार शनिवार को अयोध्या सरयू तट पर किया जायेगा। स्वर्गवासी हुये कुंवर जयसिंह के एकमात्र अनिरुद्ध प्रताप सिंह पुत्र हैं। मृत्यु की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। भारी संख्या में क्षेत्रवासियों का जमावड़ा खपराडीह में होना शुरू हो गया। क्षेत्र के लोग शोक में डूब गये। इसकी जानकारी राजा खंड प्रताप महाविद्यालय के व्यवस्थापक राजकुमार पांडे ने दी। इस घटना पर सभी दलों से जुड़े राजनैतिक दलों पत्रकारों समाज सेवी संगठनो ने शोक जताया हैं।सबने कहा कि समाज का सितारा खो दिया जिसकी भरपाई नही की जा सकती।
0 टिप्पणियाँ